what is RTI (Right to information):- राइट टू इनफार्मेशन एक्ट अधिनियम के तहत देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट से पूछताछ कर सकता है. उसके पास सरकारी डिपार्टमेंट में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपने हक की जानकारी लेने का राइट है.आवेदनों के लिए अधिकतम शुल्क 50 रुपये होगा. साथ ही फोटोकॉपी शुल्क पांच रुपये प्रति पेज होगा. कोर्ट का यह आदेश उच्च न्यायालयों, विधानसभाओं और अन्य सरकारी और आरटीआई अधिनियम के दायरे में आने वाली सभी स्वायत्त संस्थाओं पर लागू होगा आरटीआई एक्ट के तहत 30 दिनों के भीतर सार्वजनिक सूचना अधिकारी को आवेदन करने वालों को जवाब देना होता है. जीवन और स्वतंत्रता से जुडे़ मामलों में 48 घंटों के भीतर और पहली अपील पर 30 दिनों के भीतर जवाब देना होता है.
ऑनलाइन आरटीआई फाइल करना बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
1. ऑनलाइन आरटीआई फाइल करने के लिए होमपेज पर “अपील करें” विकल्प पर क्लिक करें।
2. उसके बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा, इसमें आप पूछी गई सारी जानकारी जैसे आपका पता, आपकी शैक्षणिक योग्यता, आप के सवाल और आप किस संस्था से सवाल पूछना चाहते हैं सब विवरण भर सकते हैं।
3. सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपको RTI Fees के रूप में 10 रुपये का चालान ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आप अपने भुगतान का प्रकार चुन सकते हैं।
4. अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग है तो उसकी मदद से भी आप फीस का भुगतान कर सकते हैं अन्यथा आप सामान्य डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
5. इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करके “PAY” बटन पर क्लिक कर दें।
6. इसके बाद आपका RTI File पूरा हो जाएगा और आपको मैसेज और ईमेल के जरिए आपको आपका स्टेटस चेक करने के लिए एक नंबर भी मिल जाएगा।
No comments:
Post a Comment